06 Daily Current affair #mcq.cetjob - Multiple choice questions and Objectives
Select Menu

 ✅करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: Part 2


•    टोक्यो ओलंपिक्स 2020 का आयोजन जिन तारीखों के दौरान किया जाएगा - 23 जुलाई, 2021 से 08 अगस्त, 2021


•    जिस वेब सीरीज़ ने 48 वें इंटरनेशनल एमीज़ में 'सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज़' का पुरस्कार जीता है - दिल्ली क्राइम


•    जिस अभिनेता ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर इंटरनेशनल एमी अवार्ड 2020 जीता है - बिली बैरेट


•    अफगानिस्तान 2020 सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व जिस प्रमुख राजनयिक ने किया - एस. जयशंकर


•    भारत के जिस राज्य की कैबिनेट ने अभी हाल ही में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ एक अध्यादेश पारित किया है - उत्तर प्रदेश


•    प्रधानमंत्री मोदी 26 नवंबर, 2020 को जिसका आभासी उद्घाटन करेंगे - Re-Invest 2020



•    जो देश 24 अगस्त, 2021 से 05 सितंबर, 2021 तक पैरालंपिक खेलों का आयोजन करेगा – जापान


•    केंद्र सरकार ने 23 नवंबर 2020 को जिस ऐप का अंतरराष्ट्रीय संस्करण पेश करने की घोषणा की- उमंग ऐप


•    अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्लाइमेट चेंज की जिम्मेदारी के लिए जिसे नियुक्त किया है- जॉन कैरी


•    वह राज्य जिसमे प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम महोत्सव को कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है- मेघालय


•    केंद्र सरकार ने जिस राज्य में सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं के लिए 3,971 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दे दी है- तमिलनाडु


•    जिस देश ने खुफिया संगठनों के समन्वय के लिए राष्ट्रीय खुफिया समन्वय समिति की स्थापना को मंजूरी दे दी-पाकिस्तान


•    वह राज्य जिसके पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 23 नवंबर 2020 को निधन हो गया- असम


•    जिस देश ने ‘मुक्त आकाश निगरानी संधि’ से औपचारिक रूप से खुद को हटा लिया है- अमेरिका


•    वह राज्य सरकार जिसने ‘महा आवास योजना’ नामक एक नई ग्रामीण आवास परियोजना शुरू की है- महाराष्ट्र


•    वह बैंक जो दुनिया का पहला ऐसा बैंक बन गया है जिसके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है- भारतीय रिजर्व बैंक


•    जिस देश ने ‘चंद्रमा’ से लूनार रॉक्स के नमूने लाने के लिये नवंबर 2020 के अंत तक चंद्रमा पर एक मानव रहित अंतरिक्षयान भेजने की योजना बना रहा है- चीन


•    जो व्यक्ति यूके बुकर पुरस्कार 2020 विजेता हैं - डगलस स्टुअर्ट


•    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की नई नीति के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने के लिए किसी खिलाड़ी की न्यूनतम आयु होनी चाहिए - 15 साल


•    ग्लोबल इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन अर्थात इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन की स्थापना फ्रांस और ब्रिटेन द्वारा जिस वर्ष की गई थी - वर्ष 1889


•    दुनिया-भर में जिस दिन विश्व बाल दिवस मनाया जाता है - 20 नवंबर


•    इस देश के लिए ग्रीन क्लाइमेट फंड ने 256 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशी मंजूर की है - बांग्लादेश


•    इस सप्ताह चंद्रमा से चट्टानों के सैंपलों को लाने के लिए एक मानव रहित अंतरिक्ष यान को चंद्रमा पर उतारने के लिए जो देश पूरी तरह तैयार है - चीन


•    जिस वैक्सीन निर्माता ने अपने कोविड -19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए अनुमति की मांग की है - फाइजर


•    भारत ने अभी हाल ही में अपने उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय में परिवहन क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए जिस अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान के साथ 120 मिलियन अमेरिकी डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं - विश्व बैंक


•    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा अभी हाल ही में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में जिस राष्ट्र को शीर्ष पर रखा गया है - ऑस्ट्रेलिया


•    भारत के जिस नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) को तीन साल के लिए इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन, जिनेवा के एक्सटर्नल ऑडिटर के तौर पर चुना गया है - गिरीश चंद्र मुर्मू



 
Top