December Daily Current Affair Quiz | MCQ #mcq.cetjob - Multiple choice questions and Objectives
Select Menu

December Daily Current Affair Quiz | MCQ

1. विश्व की सबसे युवा प्रधानमंत्री सना मारिन किस देश से हैं?
A. मलेशिया 
B. फ़िनलैंड
C. इथोपिया 
D. न्यूजीलेंड 
उत्तर – फ़िनलैंड
फ़िनलैंड की सना मारिन विश्व की सबसे युवा कार्यशील प्रधानमंत्री बन गयी हैं। फ़िनलैंड की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए चुना है। वे मात्र 34 वर्ष की हैं।

2॰ किस बॉलीवुड अभिनेता को राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है?
A. अक्षय कुमार
B. सलमान खान
C. सुनील शेट्टी 
D. अजय देवगन 
उत्तर – सुनील शेट्टी
अभिनेता सुनील शेट्टी को राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग एजेंसी देश में डोपिंग नियंत्रण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करती है। गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष में देश के 150 से अधिक खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हुए हैं।





3. . हाल ही में नरेश मित्रा का निधन हुआ, वे किस समाचार पत्र से जुड़े हुए थे?
A. टाइम्स ऑफ़ इंडिया
B. हिंदुस्तान टाइम्स 
C. दैनिक भास्कर 
D. फ्री प्रैस 
उत्तर – टाइम्स ऑफ़ इंडिया
हाल ही में टाइम्स ऑफ़ इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार नरेश मित्रा का निधन हुआ। उन्हें पर्यावरण सम्बन्धी रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने गोरखा लोगों की स्थिति को देश के समक्ष प्रस्तुत किया था।

4. संयुक्त राष्ट्र के मानव विकास सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
A. 10 
B. 150 
C. 129
D. 100 
उत्तर – 129
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने हाल ही में 189 देशों का मानव विकास सूचकांक (HDI) जारी किया, इस सूचकांक में भारत को 129वां स्थान प्राप्त हुआ। इस रिपोर्ट का शीर्षक “Beyond Income, Beyond Averages, Beyond Today: Inequalities in Human Development in 21st century” था।


5. प्रथम ‘यायावर’ साहित्य उत्सव का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
A. जम्मू
B. मुंबई
C. दिल्ली 
D. लखनऊ 
उत्तर – जम्मू
जम्मू में प्रथम ‘यायावर’ साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहां है। इस उत्सव में कश्मीर सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी, इस चर्चा में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए 45 गणमान्य व्यक्ति भी हिस्सा लेंगे।

6. ‘गंगाधर नेशनल अवार्ड’ से किसे सम्मानित किया गया?
A. अशोक चक्रधर 
B. सूर्य कुमार पांडे
C. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी 
D. फूलचंद गुप्ता 
उत्तर – विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
जाने-माने हिंदी कवि विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को‘ गंगाधर नेशनल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार की स्थापना ओडिशा के कवि गंगाधर मैहर की स्मृति में की गयी थी। यह पुरस्कार 1991 से प्रदान किया जा रहा है।


Download








7. विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) ने किस देश को चार वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया है?
A. रूस 
B. अर्जेंटीना 
C. कनाडा 
D. जर्मनी 
उत्तर – रूस
विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी ने रूस पर चार वर्ष का प्रतिबन्ध लगाया है। इसके बाद रूस 2020 टोक्यो ओलिंपिक तथा 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलिंपिक में हिस्सा नही ले सकेगा। विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी द्वारा रूस पर यह प्रतिबन्ध डोपिंग में रूस की सरकार की सक्रिय भूमिका होने के कारण लगाया है।

8. भारत और किस देश के बीच ‘तटीय शिपिंग समझौते’ के तहत मोंगला और चत्तोग्राम को ‘पोर्ट्स ऑफ़ कॉल घोषित किया गया है?
A. श्री लंका
B. चाइना 
C. बांग्लादेश
D. पाकिस्तान 
उत्तर – बांग्लादेश
भारत और बांग्लादेश देश के बीच ‘तटीय शिपिंग समझौते’ के तहत मोंगला और चत्तोग्राम को ‘पोर्ट्स ऑफ़ कॉल घोषित किया गया है। इससे वस्तुओं की आवाजाही में वृद्धि होगी।

9. ISRO ने हाल ही मे PSLV-C48 लॉंच किस स्पेस सेंटर से किया? 
A. Vikram Sarabhai Space Centre (VSSC)
B. Liquid Propulsion Systems Centre (LPSC)
C. Satish Dhawan Space Centre (SDSC) SHAR.
D. U R Rao Satellite Centre (URSC)
उत्तर- Satish Dhawan Space Centre 
ISRO ने 11 दिसम्बर को Satish Dhawan Space Centre के  Sriharikota (Andhra Pradesh ) से लॉंच किया और Duchifat 3 उपग्रह को भी  इसरो द्वारा PSLV C48 द्वारा 11 दिसम्बर को लांच किया | Duchifat 3 उपग्रह का विकास इजराइल के स्कूली छात्रों द्वारा किया गया है। यह एक पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह है। इसका भार 2.3 किलोग्राम है। 

10. भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में किस टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता?
A. बांग्लादेश
B. भूटान 
C. नेपाल
D. श्रीलंका 
उत्तर – नेपाल
भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में मेज़बान नेपाल को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब तक भारत ने कुल 252 पदक जीत लिए हैं, इनमे 132 स्वर्ण पदक शामिल हैं।

Question for you
 ज़ोज़िबिनी तुन्ज़ी (Zozibini Tunzi ) हाल ही में मिस यूनिवर्स 2019 बनीं, वे किस देश से हैं?
A. यूएस 
B. फ़्रांस 
C. रूस 
D. दक्षिण अफ्रीका

उत्तर – दक्षिण अफ्रीका
मिस साउथ अफ्रीका ज़ोज़िबिनी तुन्ज़ी ने मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब जीता लिया है। 26 वर्षीय ज़ोज़िबिनी तुन्ज़ी को पिछले वर्ष की विजेता कैत्रोइना एलिसा ग्रे ने ताज पहनाया।



1. सबसे तेज़ 7000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड किस बल्लेबाज़ ने बनाया?
A. स्टीव स्मिथ
B. कोहली
C. लक्ष्मण
D. हाशिम-अमला
उत्तर – स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है। उन्होंने 1946 में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ वैली हैमंड द्वारा बनाये गये रिकॉर्ड को तोड़ा।

2. भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जननायक जनता पार्टी को किस राज्य का राज्य दल का दर्जा दिया गया है?
A. राजस्थान
B. हरियाणा
C. बिहार
D. उत्तरप्रदेश
उत्तर – हरियाणा
जननायक जनता पार्टी को हरियाणा के राज्य दल का दर्जा दिया गया है। इस दल को ‘चाबी’ का चुनाव चिन्ह प्रदान किया गया है। यह निर्णय हालिया हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के आधार पर लिया है, इस दल का गठन दिसम्बर, 2018 में किया गया था। विधानसभा चुनाव में इस दल को 10 सीटें प्राप्त हुई थीं।

३. यासुहिरो नाकासोने का हाल ही में निधन हुआ, वे किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे?
A. चाइना
B. मलेशिया
C. नॉर्थ-कोरिया
D. जापान
उत्तर – जापान
हाल ही में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोने का निधन हुआ। वे सबसे लम्बे कार्यकाल वाले जापानी प्रधानमंत्रियों में से एक है।
Download








4. अंगद वीर सिंह बाजवा किस खेल से जुड़े हुए हैं?
A. बैडमिंटन
B. तीरंदाजी
C. शूटिंग
D. तेराकी
उत्तर – शूटिंग
निशानेबाज़ अंगद वीर सिंह बाजवा ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में पुरुषों के स्कीट फाइनल में विश्व रिकॉर्ड बनाया।

5. थिएटर कलाकार परमानन्द साहू का हाल ही में निधन हुआ, वे किस राज्य से थे?
A. बंगाल
B. ओड़ीशा
C. असम
D. एमपी
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा के थिएटर कलाकार परमानन्द साहू का निधन 30 नवम्बर को बालासोर में हुआ। उन्होंने 100 से अधिक नाटकों में कार्य किया है। उन्होंने आल इंडिया रेडियो तथा दूरदर्शन में भी कार्य किया है।


6. “The Legacy of Militancy in Punjab: Long Road to Normalcy” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. जावेद अख्तर
B. दोना सूरी
C. मनोज दस
D. अमरिंदर कौर
उत्तर – दोना सूरी
“The Legacy of Militancy in Punjab: Long Road to Normalcy” पुस्तक की रचना नागरिक अधिकार कार्यकर्ता इंदरजीत सिंह जैजी तथा पत्रकार दोना सूरी द्वारा की गयी है। इस पुस्तक में उग्रवाद के बाद के काल में पंजाब की राजनीती, सरकारी नीतियों, पुलिस के कार्य तथा न्यायपालिका के कार्य पर प्रकाश डाला गया है।

7. शिस्तुरा सिंग्काई किस प्रकार की प्रजाति का वैज्ञानिक नाम है?
A. हाथी,
B. मछली,
C. मेंढक,
D. कच्छुआ
उत्तर – मछली
मेघालय के वेस्ट खासी हिल जिले में शिस्तुरा सिंग्काई नामक मछली की प्रजाति की खोज की गयी है। यह मछली तवाहदिडोह नदी में पायी गयी है। यह खोज कार्य शिलांग के लेडी कीन कॉलेज के प्रोफेसर ख्लुर मुखिम के नेतृत्व में किया गया है।




8. अक्कितम को 55वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया है, वे किस भाषा से जुड़े हुए हैं?
A. तमिल
B. मलयालम
C. असमी
D. हिन्दी
उत्तर – मलयालम
मलयालम कवि ने 55वां ज्ञानपीठ पुरस्कार जीत लिया है, इसकी घोषणा शुक्रवार को की गयी। अक्कितम अचुथन नम्बूदरी का जन्म 1926 में हुआ था, उन्हें अक्कितम नाम से जाना जाता है। अक्कितम ने अब तक 55 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। उनकी कुछ एक प्रमुख रचनाएं हैं : खंड काव्य, कथा काव्य, चरित काव्य इत्यादि।

9. ‘भूस्खलन जोखिम निम्नीकरण’ पर प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?
A. नई दिल्ली
B. लखनऊ
C. मुंबई
D. कोलकाता
उत्तर – नई दिल्ली
राज्य गृह मामले मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में ‘भूस्खलन जोखिम निम्नीकरण’ पर प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में भूस्खलन जोखिम निम्नीकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी।

10. CRL (Code for Responsible Lending) के लिए सूक्ष्म वित्त पैनल का चेयरमैन किसे नियुक्त किया?
A. रघुरामन
B. मनमोहन सिंह
C. एच. आर. खान
D. ऊर्जित पटेल
उत्तर – एच. आर. खान
भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व चेयरमैन एच. आर. खान को CRL (Code for Responsible Lending) के लिए सूक्ष्म वित्त पैनल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

Question for You

2023 पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
A. नई दिल्ली
B. भुवनेश्वर
C. लखनऊ
D. मुंबई
Answer: भुवनेश्वर
2023 में पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत द्वारा की जायेगी, इसकी घोषणा स्विट्ज़रलैंड में की गयी। 2023 में पुरुष विश्व कप का आयोजन 13 से 29 जनवरी के दौरान किया जायेगा। इस विश्व कप का आयोजन भुवनेश्वर और राउरकेला में किया जायेगा।

 
Top