December Daily Current Affair Quiz | MCQ #mcq.cetjob - Multiple choice questions and Objectives
Select Menu

December Daily Current Affair Quiz | MCQ


1. 2019 शक्ति भट्ट फर्स्ट बुक प्राइज किसने जीता?
A. सोनिया फलेरों
B. प्रज्ञा अकबर
C. रुसकीन बॉन्ड
D. टोनी जोसफ
उत्तर – टोनी जोसफ
लेखक टोनी जोसफ ने अपनी पुस्तक “Early Indians: The Story of Our Ancestors and Where We Came From” के लिए 2019 शक्ति भट्ट फर्स्ट बुक प्राइज जीता।

2. स्विट्ज़रलैंड में किस प्रथम जीवित व्यक्ति के सम्मान में सिक्के जारी किये गये हैं?
A. कैट ग्राहम
B. सोफिया मिलोस
C. रॉजर फेडरेर
D. मिशेल हुंजीकर
उत्तर – रॉजर फेडरेर
महान टेनिस खिलाड़ी रॉजर फेडरेर के सम्मान में स्विट्ज़रलैंड में सिक्के जारी किये गये हैं, इसके साथ ही वे ऐसे प्रथम व्यक्ति बन गये हैं जिनके सम्मान में इस प्रकार के सिक्के जारी किये गये हैं। फेडरेर के सम्मान में 20 फ्रैंक का चांदी का सिक्का जारी किया गया है।

3. हाल ही में बॉब विलिस का निधन हुआ, वे किस क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान थे?
A. इंग्लैंड
B. ऑस्ट्रेलिया
C. न्यूज़ीलैंड
D. वेस्ट इंडीज
उत्तर – इंग्लैंड
बॉब विलिस इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तथा तेज़ गेंदबाज़ थे। उनका निधन 4 दिसम्बर, 2019 को हुआ। उन्होंने अपने 90 टेस्ट मैचों में 325 विकेट लिए हैं। उन्होंने 18 टेस्ट तथा 29 एकदिवसीय मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की।

4. भारत और चीन के बीच हैण्ड इन हैण्ड अभ्यास (hand in hand war practice) का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
A. पुणे महाराष्ट्र
B. उमरोई (मेघालय)
C. महू एमपी
D. दिल्ली
उत्तर – उमरोई (मेघालय)
भारत और चीन के बीच 7 दिसम्बर, 2019 को “हैण्ड इन हैण्ड” युद्ध अभ्यास की शुरुआत हुई। यह युद्ध अभ्यास 7 से 20 दिसम्बर के बीच आयोजित किया जायेगा। इसका आयोजन शिलोंग के निकट उमरोई में किया जायेगा।





5. सीवरेज सेक्टर में भारत के प्रथम HAM प्रोजेक्ट का उद्घाटन किस शहर में किया गया?
A. हरिद्वार
B. पटना
C. मुंबई
D. सूरत
उत्तर – हरिद्वार
उत्तराखंड के हरिद्वार में सीवरेज सेक्टर में भारत के प्रथम HAM प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया। इस प्लांट का निर्माण हाइब्रिड एन्युटी (HAM) बेस्ड पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर किया गया है।

6. चौथे इंडिया वाटर इम्पैक्ट समिट 2019 का आयोजन किस IIT द्वारा किया गया?
A. IIT दिल्ली
B. IIT मद्रास
C. IIT इंदौर
D. IIT कानपुर
उत्तर – IIT कानपूर
IIT कानपूर के नेतृत्व में जल शक्ति मंत्रालय तथा गंगा नदी बेसिन प्रबंधन केंद्र द्वारा चौथे इंडिया वाटर इम्पैक्ट समिट 2019 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।

Download









7. भारत में प्रथम पशु किसान क्रेडिट कार्ड किस राज्ये में जारी किये गये?
A. हरियाणा
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. यूपी
उत्तर – हरियाणा
हरियाणा के भिवानी में पशु किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये गये। इस योजना के तहत बैंक गाय के लिए 40,783 रुपये तथा भैंस के लिए 60,249 रुपये प्रदान करते हैं। भेड़ और बकरियों के लिए यह राशि 4063 रुपये है। हरियाणा सरकार ने मार्च 2021 तक 10 लाख पशु किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य रखा है।

8. भारत का प्रथम ‘ईट राईट स्टेशन’ (Eat Right Station) किस रेलवे स्टेशन को प्रमाणित किया गया है?
A. मुंबई सेंट्रल टर्मिनस
B. न्यू दिल्ली स्टेशन
C. भोपाल स्टेशन
D. अहमदाबाद स्टेशन

उत्तर – मुंबई सेंट्रल टर्मिनस

मुंबई सेंट्रल टर्मिनस को भारत का प्रथम ‘ईट राईट स्टेशन’ रेलवे स्टेशन को प्रमाणित किया गया है। यह प्रमाणीकरण FSSAI द्वारा किया गया है।







9. किस क्रिकेट टीम ने 2019 MCC CMJ स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट अवार्ड जीता?
A. इंग्लैंड
B. अफ्रीका
C. इंडिया
D. न्यूजीलैंड
उत्तर – न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 2019 MCC CMJ स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट अवार्ड जीता। इस पुरस्कार की शुरुआत 2013 में मेरिलिबोन क्रिकेट क्लब द्वारा की गयी थी। न्यूजीलैंड को यह सम्मान क्रिकेट विश्व कप 2019 के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया है।


10. पुरुष वर्ग में 2019 फीफा बैलन डी’ऑर (fifa ballon d'or ) पुरस्कार किसने जीता?
A. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
B. लियोनेल मेसी
C. नेमार जूनियर
D. थॉमस मुल्लर
उत्तर – लियोनेल मेसी
अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने फुटबॉल का प्रतिष्ठित सम्मान बैलन डी ऑर जीता। यह मेसी का छठवां बैलन डी ऑर पुरस्कार है। इस पुरस्कार की दौड़ में वर्जिल वान दिक दूसरे तथा क्रिस्टीयानो रोनाल्डो तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में अमेरिका की मीगन रेपिनो ने बैलन डी ऑर जीता। 


Question for you
 भारत के पहले समुद्री संग्रहालय (India's first Maritime Museum) की स्थापना किस स्थान पर की जायेगी?

A. मुंबई
B. गोवा
C. कोलकाता
D. लोथल Gujarat
उत्तर – लोथल Gujarat
भारत के पहले समुद्री संग्रहालय की स्थापना गुजरात के लोथल में की जायेगी। इसका स्थापना पुर्तगाली समुद्री धरोहर संग्रहालय के साथ मिलकर की जायेगी।




1. प्रश्नः पॉवर सेक्टर रिफॉर्म (पीएसआर) कार्यक्रम के द्वारा रेलवे को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने किस देश के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया है?
(a) जर्मनी
(b) फ्रांस
(c) यूके
(d) इजरायल
उत्तरः c (कार्बन फुटप्रिंट में कमी लाने के अपने उत्तरदायित्वों और प्रतिबद्धता के तहत भारतीय रेल इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हरित ऊर्जा के क्षेत्र में कई कदम उठा रही है। ऊर्जा और निरंतरता पर सहयोग के लिए रेल मंत्रालय, भारत सरकार और ब्रिटेन के अंतर्राष्ट्रीय विकास विभाग ( Department for International Development : DFID ) के बीच 2 दिसम्बर, 2019 को समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

2. प्रश्नः निम्नलिखित में से जानवर की तस्करी को रोकने के लिए देश भर में पहली बार ‘ऑपरेशन क्लीन आर्ट’ चलाया गया?
(a) मोर
(b) नेवला
(c) इंडियन पैंगोलीन
(d) संगाई हिरण
उत्तरः b
नेवला (मॉन्गूज) की अवैध तस्करी को रोकने के लिए पहली बार ऑपरेशन क्लीन आर्ट चलाया गया। इसके तहत उत्तर प्रदेश के बिजनौर के शेरकोट में छापा मारकर 26 लोगों को हिरासत में लिया गया। दरअसल नेवला के बाल का इस्तेमाल पेंट ब्रश बनाने में किया जाता है। इसलिए इसका बड़े पैमान पर शिकार किया जाता है।



3. भारत और श्रीलंका के बीच “मित्र शक्ति 2019” अभ्यास का आयोजन किस शहर मंच किया जा रहा है?
A. देहरादून
B. पुणे 
C. दिल्ली
D. ग्वालियर 

उत्तर – पुणे
भारत और श्रीलंका के बीच मित्र शक्ति नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जायेगा। इसका आरम्भ 1 दिसम्बर पुणे में हो गया है इस सैन्य अभ्यास का आयोजन भारत और श्रीलंका के बीच सैनिक कूटनीति के हिस्से के रूप में प्रतिवर्ष किया जाता है।

4. G20 की अध्यक्षता प्राप्त करने वाला पहल अरब देश कौन है?
A. यूएई
B. लीबिया
C. कतर
D. सऊदी अरब 
उत्तर – सऊदी अरब
सऊदी अरब को G20 की अध्यक्षता प्रदान की गयी है, इससे पहले अध्यक्षता जापान के पास थी। गौरतलब है कि नवम्बर, 2020 में सऊदी अरब की राजधानी रियाध में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। यह अरब जगत में आयोजित किया जाने वाला पहला G-20 शिखर सम्मेलन होगा। इस वर्ष G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन जापान के ओसाका में किया गया था।

5. संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन – COP 25 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
A. जर्मनी 
B. यूएस
C. स्पेन 
D. दुबई
उत्तर – स्पेन
संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन – COP 25 का आयोजन स्पेन की राजधानी मेड्रिड में किया गया। इसका आयोजन 2 दिसम्बर से 13 दिसम्बर के बीच किया जा रहा है।
Download







6. प्रश्नः हज यात्रा की समूची प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने वाला विश्व का पहला देश कौन बना गया है?
(a) पाकिस्तान
(b) बांग्लादेश
(c) भारत
(d) इंडोनेशिया
उत्तरः c ( भारत हज यात्रा की समूची प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने वाला विश्व का पहला देश बन गया है। अल्पीसंख्य क मामलों के मंत्री मुख्ता र अब्बाास नकवी ने  जेद्दाह में भारत और सऊदी अरब के बीच अगले साल हज यात्रा के लिए एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताीक्षर करने के मौके पर यह बात कही। श्री नकवी ने कहा कि एक ऑनलाइन आवेदन, ई-वीज़ा, हज मोबाइल ऐप, ‘ई-मसीहा’ स्वास्थ्य सुविधा, “ई-सामान प्री-टैगिंग” के जरिए भारत में ही मक्का और मदीना में आवास और परिवहन के संबंध में सभी जानकारी 2020 में हज के लिए जा रहे 2 लाख हज यात्रियों को देने का इंतजाम किया गया है। )

7. प्रश्नः भारत ने हाल में ‘स्पाइक’ का सफल परीक्षण किया है। ‘स्पाइक’ क्या है?
(a) युद्धक विमान
(b) अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर
(c) आर्टिलरी गन
(d) एंटी-टैंक मिसाइल
उत्तरः d ( भारतीय सेना ने लम्बी  दूरी तक मार कर सकने वाली टैंक भेदी दो स्पा्इक मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और अन्यव कमांडर मध्यइप्रदेश के मऊ में इस परीक्षण के दौरान मौजूद थे। इन मिसाइलों को हाल ही में खरीदा गया है। स्पाऊइक चौथी पीढ़ी की मिसाइल है जो चार किलोमीटर तक लक्ष्यख को सटीकता से भेद सकती है। इससे सेना की क्षमता और बढ़ेगी। )


8. प्रश्नः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उधव ठाकरे किस गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं?
(a) मराठा विकास गठबंधन
(b) महाराष्ट्र विकास अघाड़ी
(c) महाराष्ट्र प्रगति अघाड़ी
(d) राष्ट्रवादी मराठा विकास
उत्तरः (b) ( शिवसेना अध्यकक्ष और महाराष्ट्रक विकास अघाड़ी नेता उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर 2019 को  महाराष्ट्र् के नए मुख्यरमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यठपाल भगत सिंह कोश्या री श्री ठाकरे को मध्यम मुंबई में शिवाजी पार्क में आयोजित समारोह में शपथ दिलायी। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई को भी शपथ दिलायी गई।  दो सौ अट्ठासी सदस्यीेय विधानसभा में शिवसेना के 56, राष्ट्र वादी कांग्रेस पार्टी के 54 और कांग्रेस पार्टी के 44 विधायक हैं। )


9. प्रश्नः केंद्र सरकार ने कब तक नैटग्रिड के ऑपरेशनल आरंभ करने की घोषणा की है?
(a) 1 दिसंबर, 2019
(b) 1 अप्रैल, 2020
(c) 31 दिसंबर, 2020
(d) 1 अप्रैल, 2021
उत्तरः (c) 31 दिसंबर, 2020
नेशनल इन्फॉर्मेशन ग्रिड यानी नैटग्रिड एक आतंकवादी रोधी तंत्र है जो विभिन्न अन्वेषण एजेंसियों से प्राप्त डेटा को बिग डेटा इत्यादि जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों की सहायता से विश्लेषण करेगा। इस डेटा तक देश की 10 विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों एवं प्रवर्त्तन एजेंसियों की पहुंच होगी जो इससे जुड़े होंगे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री जी- कृष्णा रेड्डी ने 19 नवंबर, 2019 को लोकसभा में बताया कि नैटग्रिड 31 दिसंबर, 2020 तक ऑपरेशनल हो जाएगा। प्रुफ ऑफ टेक्नोलॉजी (पीओटी) के लिए नैटग्रिड ने एप्लिकेशन विकसित कर लिया है।
10. 13वें दक्षिण एशियाई (SAG) खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने जीता?
A. सरोजनी देवी 
B. आदर्श एम.एन. सिनिमोल
C. मोहन प्रज्ञा 
D. बिसवोरजीत 
उत्तर – आदर्श एम.एन. सिनिमोल
13वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक आदर्श एम.एन. सिनिमोल ने जीता, उन्होंने ट्रायथलॉन में यह स्वर्ण पदक जीता।

Question for You 
विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?
A. 30 नवम्बर 
B. 1 दिसम्बर
C. 1जनवरी 
D. 2 दिसम्बर

उत्तर:- 1 दिसम्बर
प्रतिवर्ष 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य एड्स रोग के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस दिवस को पहली बार 1988 में मनाया गया था।

 
Top